पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुबह बूंदाबांदी के बाद छाए बादल धूप छांव से पारा स्थिर, उमस बढ़ी

सुबह बूंदाबांदी के बाद छाए बादल धूप-छांव से पारा स्थिर, उमस बढ़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर | मौसम का मिजाज शनिवार को बार बार बदलता रहा। शहर समेत जिले में कई स्थानों पर सुबह करीब 5 बजे गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी से लोगों के लिए सुबह सुहानी हो गई, लेकिन सुबह 7 बजे हवा के साथ बादल तितरबितर हो गए और धूप निकल आई। दिनभर आकाश में हल्के बादल छाए रहे। धूप-छांव के बीच दिनभर लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम में बदलाव के बावजूद तापमान में कोई उतार चढ़ाव नहीं आया।

खबरें और भी हैं...