पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गार्ड एटीएम की शटर डालकर साेता था घर पर, घटना वाले दिन भी नहीं था मौजूद

गार्ड एटीएम की शटर डालकर साेता था घर पर, घटना वाले दिन भी नहीं था मौजूद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कराहल एटीएम लूट मामले से जुड़े सुराग ढूंढने आज श्योपुर से भोपाल जाएगी पुलिस टीम

भास्कर संवाददाता | श्योपुर

गैस एजेंसी के पास एसबीआई के एटीएम की सुरक्षा के लिए हरीश मुदगल को कंपनी ढाई हजार रुपए वेतन देती है। सुरक्षा गार्ड के रूप में हर महीने वेतन मिलता था, लेकिन वह एटीएम की शटर डालकर घर जाकर सोता था। कराहल थाना प्रभारी डीके पांडेय ने बताया कि घटना से कुछ दिन पूर्व गश्त के दौरान उससे एक-दो बार पूछा भी था। लेकिन वह रोटी खाने जाने का बहाना बना देता था। घटना वाले दिन भी वह नहीं था।

एटीएम

लूट कांड

टॉवर लोकेशन के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश कर रही श्योपुर पुलिस

कराहल में एसबीआई एटीएम से सात लाख रुपए चोरी के मामले में पुलिस की पहुंच से बदमाश अभी भी दूर हैं। कराहल की तरह ही राजधानी में हुई एटीएम चोरी की घटना के बाद श्योपुर से पुलिस टीम रविवार को भोपाल रवाना होगी। भोपाल में घटित वारदात के संबंध में स्थानीय पुलिस की मदद ली जाएगी। जिससे बदमाशों का सुराग लग सके। श्योपुर पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह ने बताया कि भोपाल में एटीएम से चोरी की वारदात की सूचना मिलने पर हम पुलिस टीम को रविवार को भेजेंगे। भोपाल पहुंचकर श्योपुर पुलिस टीम टॉवर लोकेशन का पता लगाएगी। जिससे कराहल की घटना से संबंधितत मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया जा सके। घटना से संबंधित अन्य जानकारी भी पुलिस टीम एकत्रित करेगी। यदि टॉवर लोकेशन से नंबर एक ही निकलते हैं तो वारदातों को अंजाम देने वाली यह प्रदेश स्तरीय बड़ी गैंग हो सकती है। क्योंकि एटीएम काटकर उनसे रूपए निकालने की घटना को अंजाम देने का एक ही तरीका अपनाया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि वह जल्द से जल्द इस गैंग को पकड़कर पूरे मामले का फर्दाफाश करेगी।

खबरें और भी हैं...