पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 5 हजार नए कनेक्शन बांटकर दिए जाएंगे सुरक्षा के टिप्स

5 हजार नए कनेक्शन बांटकर दिए जाएंगे सुरक्षा के टिप्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम स्वराज अभियान का निषादराज भवन में किया गया शुभारंभ

28 अप्रैल ग्राम शक्ति अभियान का आयोजन होगा

भास्कर संवाददाता | श्योपुर

ग्राम स्वराज अभियान का शुभारंभ शनिवार को जिला पंचायत स्थित निषादराज भवन में किया गया। अभियान की शुरूआत करते हुए अधिकारियों ने बताया कि 20 अप्रैल को उज्जवला पंचायत आयोजित की जाएगी।

इस दौरान योजना के तहत 5 हजार नए कनेक्शन महिलाओं को बांटे जाएंगे। जिलास्तरीय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को एलपीजी गैस के सिलेंडर देकर सुरक्षा उपायों के बारे में बताया जाएगा। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की तरफ से एलपीजी की सुरक्षा और उपयोगिता स्वच्छ ईधन के उपयोग संबंधी जानकारी दी जाएगी। इसके बाद 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस मनाया जाएगा। महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों जैसे टीकाकरण और स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक विकास आदि पर चर्चा की जाएगी। अगली कड़ी में 28 अप्रैल ग्राम शक्ति अभियान का आयोजन होगा। इस दिन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का पात्रता प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे।

खबरें और भी हैं...