पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नल जल योजना पर सरपंच का कब्जा, पटवारी किसानों में विवाद

नल-जल योजना पर सरपंच का कब्जा, पटवारी-किसानों में विवाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बड़ौदा/श्योपुर

जिले की ग्राम पंचायतों में शनिवार को ग्राम सभाआें का आयोजन किया गया। हर पंचायत में अलग अलग नजारे दिखे। कुड़ायता ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने सरपंच पति पर नल जल योजना पर कब्जा करने का आरोप लगाया। वहीं हीरापुर ग्राम पंचायत की ग्राम सभा में कोई नही पहुंचा। पंचायत भवन के बाहर आवारा वमेशी घूमते नजर आए। जिले की अधिकतर ग्राम पंचायतों में पीने के पानी की समस्या ग्रामीणों ने ग्रामसभा में रखीं। नया बोर खनन कराने के प्रस्ताव ग्राम सभाओं में रखे गए। इसके अलावा फौती नामांतरण, असंगठित श्रमिकों के पंजीयन भी किए गए। प्रधानमंत्री आवास व शौचालय की सूची में ग्रामीणों के नाम जोड़े गए। अक्षय तृतीय पर शादियों को देखते हुए ग्राम सभा में ग्रामीण बहुत कम पहुंचे। ज्यादातर ग्राम सभाओं में औपचारिताएं पूरी की गईं।

हीरापुर में नहीं हुई ग्रामसभा, बाहर घूमते रहे मवेशी।

हीरापुर: सरपंच बोले- न सचिव आए न पटवारी

कराहल जनपद की हीरापुर पंचायत में चौकीदार ने 12 बजे आकर पंचायत भवन का ताला खोला। लेकिन ग्रामसभा में कोई नहीं पहुंचा। बाहर आवारा मवेशी घूमते रहे। पूछने पर सरपंच देवीराम आदिवासी ने बताया कि रोजगार सहायक पर सचिव का प्रभाव है। ट्रेनिंग की वजह से बाहर है। पटवारी जयनारायण शर्मा हैं, जो कभी ग्राम सभा में आते ही नहीं हैं। जब कोई नहीं पहुंचा तो वह भी दो घंटे इंतजार कर लौट आए। पंचायत में पानी का गंभीर संकट है।

ग्राम पंचायत ललितपुरा : दूसरे गांव के ग्रामीण बोले- हमारे साथ हो रहा भेदभाव

पंचायत के गांव बाबड़ीबिच्छू के ग्रामीण ग्रामसभा में पहुंचे। ग्रामीणों ने हनुमान मंदिर की पुलिया धसकने से आ रही परेशानी और सीसी रोड बनाने की मांग रखी। साथ ही आरोप लगाया कि उनके गांव में चुनाव से लेकर अभी तक कोई काम नहीं कराया। सरपंच-सचिव भेदभाव कर रहे हैं। पानी का गंभीर संकट है। गांव के हैंडपूप सूख चुके हैं। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए बड़े किसानों के खेतों पर पानी भरने के लिए जाना पड़ रहा है।

ग्राम पंचायत भिलवाड़िया : ताला लगा जाते हैं सरपंच पति, नहीं मिल पाता पानी

ग्रामसभा की बैठक में पहुंचे ग्रामीणों ने सरपंच पति सीताराम बैरवा पर नल जल योजना पर कब्जा करने का आरोप लगाया। ग्रामीणा बोले कि सरपंच पति कक्ष का ताला लगाकर चले जाते हैं, जिससे उन्हें पीने का पानी नहीं मिल पाता। अपनी मर्जी अनुसार कुछ ही लोगों को पीने का पानी नल जल योजना से मिल पा रहा है। वहीं अहेली नदी पर पुल नहीं होने से बरसात के समय पूरा गांव तहसील व जिला मुख्यालय से कट जाता है। ग्रामीणों ने बैठक में इस मुद्दे को रखवाया। तहसीलदार को भी समस्या से अवगत कराया। प्राइमरी स्कूल में शौचालय निर्माण व प्राइमरी स्कूल खोलने की मांग ग्रामीणों ने रखी।

ग्राम पंचायत कुड़ायता: मुआवजे को लेकर पटवारी से किसानों की बहस

धान की फसल करने वाले कुछ किसानों को मुआवजा नहीं मिला। ग्रामसभा में पटवारी के सामने समस्या रखी। किसान आैर पटवारियों की आपस में बहस हो गई। किसानों ने आरोप लगाया कि पटवारी मुआवजे के बदले में पैसे मांग रहे हैं। वहीं गांव में नलजल योजना नहीं होने से पानी का गंभीर संकट है। ग्रामसभा की बैठक में पानी की व्यवस्था के लिए प्रस्ताव रखा गया। ग्रामीणों ने बताया कि वे पानी के लिए विधायक से मिल चुके हैं। कलेक्टर को भी आवेदन दिया है।

खबरें और भी हैं...