सहकारी बैंक कर्मचारियों का होगा संविलियन
जिला सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक मर्यादित (भूमि विकास बैंक) के अधिकारियों व कर्मचारियों के संविलियन को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। जिस पर भूमि विकास बैंक महासंघ ने खुशी जताई। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह के प्रति महासंघ ने आभार जताया। जिसमें मांग को मंजूर करने पर अधिकारी-कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस दौरान शिवमंगल सिंह तोमर, सुनील कुमार सिंह चौहान, रणवीर सिंह तोमर, सुशील चौहान, ओमप्रकाश सुमन, मुरारीलाल जवेनिया, विजय सिंह आदि ने आभार जताते हुए खुशी मनाई।