पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुस्तला क्षेत्र में पेड़ के पास सो रहे अधेड़ पर कार चढ़ी, मौके पर मौत

कुस्तला क्षेत्र में पेड़ के पास सो रहे अधेड़ पर कार चढ़ी, मौके पर मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुश्तला चौकी क्षेत्र में चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि जीणापुर का टापरा के रास्ते में अमर लाल (45) पुत्र छोटूलाल बैरवा निवासी श्योपुरा खांखला (चारा) भर रहा था। वह अपने साथियों के साथ पेड के पास आराम कर रहा था। इस दौरान जीणापुर की तरफ से तेज गति से आई बोलेरो कार उसके ऊपर चढ़ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई राजमल पुत्र रामरतन बैरवा ने चौकी में मामला दर्ज कराया कि मेरे काका के लड़के अमर लाल को बोलेरो कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाकर टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...