पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेन के इंजन से लेकर डिब्बे तक बेकार

ट्रेन के इंजन से लेकर डिब्बे तक बेकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर | श्योपुर से ग्वालियर व सबलगढ़ के लिए चार नैरोगेज ट्रेनें संचालित है, जिससे न श्योपुर के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग रोजाना आते-जाते है। हजारों की संख्या में आने जाने वाले ट्रेन यात्री उस समय बेहद परेशान हो जाते है, जब ट्रेन का इंजन बीच रास्ते में फेल हो जाता है। यहां तक की ट्रेन की बोगियों में भी सीटे टूटी हुई और पानी व पंखों की कोई सुविधा नहीं है। जिससे यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। इसके अलावा कई बार बीच जंगल में खड़े रहने से परेशान होकर गांवों में जाकर दूसरे रास्तों से पैदल ही अपने गांवों की ओर कूच कर जाते है। बावजूद इसके बाद न तो यात्रियों की परेशानी देखी जा रही है और नहीं ट्रेन का मेंटेनेंस कराया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...