पानी को लेकर परेशान मठेपुरा के लोग
श्योपुर | शहर से सटे मठेपुरा गांव में एक बार फिर से नलजल योजना बंद हो चुकी है। जिसके बाद मठेपुरा के लोग पानी को लेकर परेशान बने हुए है। दूसरे गांव में लगे हैण्डपंप से लोग पैदल जाकर पानी लाने को मजबूर बने हुए है। शहर से सटे होने के बाद भी यह लोग पानी के संकट से जूझ रहे है। जिसे लेकर पंचायत के सरपंच-सचिव भी कोई सुनवाई करने को तैयार नहीं है। पंचायत में पानी की समस्या को लेकर लोग कई बार गुहार लगा चुके है, पर उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।