पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नलों में लगाई टोंटी, लोगों से की पानी बचाने की अपील

नलों में लगाई टोंटी, लोगों से की पानी बचाने की अपील

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर | जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत प्रत्येक रविवार को घर-घर जाकर जल का महत्व बताया जा रहा है, खुले नलों मे टोटियां लगाई जा रही है। जल के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर भी लगाए जा रहें है। इसके तहत रविवार को फिर युवाओं द्वारा वार्ड नं 4-5 ईदगाह रोड, मेवाती मोहल्ला, नयाबांस, गुर्जर मोहल्ला में जाकर खुले नलों में टोटीं लगाई एवं लोगों को जल का महत्व बताया गया। जागरूक करने के उद्देश्य से जगह जगह पोस्टर भी लगाए। इस दौरान नितिन गौतम, यश प्रताप सिंह चौहान, अमन शर्मा, पवन सुमन, दिलीप पाठक, मुकेश शर्मा, भगवान सोनी, शंशाक मूडंदा, प्लंबर अक्का खान मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...