न रैली निकली न आमसभा हुई, फूल मालाएं चढ़ाकर मनाई आंबेडकर जयंती
डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाते लोग।
अन्य जिलों की तरह नहीं रहा श्योपुर का नेट बंद
ग्वालियर, मुरैना, भिंड जिलों में इंटरनेट सेवा को सरकार ने एहतिहाद के तौर पर बंद कर दिया, जिससे 14 अप्रैल को किसी प्रकरण को उपद्रव न हो। लेकिन श्योपुर में पिछले दिनों में हुए आयोजनों व अन्य कार्यक्रम में घटना-दुर्घटना न होने के कारण इंटरनेट सेवा बहाल रखी गई। श्योपुर में सभी कंपनियों के नेट दिनभर चालू रहे। जिससे लोगों के जनजीवन पर प्रभाव नहीं पड़े और लोगों ने अपने काम आसानी से किए। पिछले 9 और 10 अप्रैल को इंटरनेट सेवा बंद होने से लोगों के बैंकों सहित ऑफिस व ऑनलाइन आवेदन करने के काम अटक गए थे। जबकि लोगों इंटरनेट सेवा बंद होने से बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा था।