पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आप ने शुरू की किसान बचाओ यात्रा, दावेदारी के लिए मांगे जा रहे आवेदन

आप ने शुरू की किसान बचाओ यात्रा, दावेदारी के लिए मांगे जा रहे आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आम आदमी पार्टी ने प्रदेशभर में किसान बचाओ यात्रा शुरू की है, जिसे श्योपुर में भी शुरू किया गया। यात्रा के दौरान पार्टी के पदाधिकारी किसानों व आम लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत करा रहे है। जबकि भाजपा और कांग्रेस के शासन काल को खराब बताते हुए तीसरे विकल्प के रूप में पार्टी को चुनने का प्रचार कर रहे है।

आम आदमी पार्टी के विजयपुर विस प्रभारी रामानंद पाराशर ने 2018 के चुनावों को लेकर लोगों से पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने के लिए आवेदन मांगें है। जिसमें पार्टी की विचारधारा के साथ सदस्यता लेने का काम भी किया जा रहा है। जबकि किसान बचाओ यात्रा के दौरान किसान आंदोलन के दौरान किसानों को हुई परेशानियों के बारे में अवगत कराया जा रहा है। भाजपा को किसान विरोधी सरकार बताते हुए पार्टी पदाधिकारी पार्टी को तीसरे विकल्प में चुनने की बात कह रहे है। किसान बचाओं यात्रा पार्टी स्तर पर जिलेभर में निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि हर विधानसभा स्तर पर समस्याओं को चिन्हित कर पार्टी चुनावी मेनिफेस्टो बनाएगी और 15 अप्रैल को आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील गुप्ता जी भी साथ में रहेंगे। यह यात्रा मध्य प्रदेश की 230 विधानसभाओं में जाएगी और वहां पर समस्याओं को चिन्हित कर पार्टी का मैनिफेस्टो बनाया जाएगा। साथ में हर बूथ पर मंडल अध्यक्ष बनाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...