बिजली बिल कार्यालय पर काउंटर या ऑनलाइन कराएं जमा : जीएम
बिजली बिलों के जमा को लेकर आ रही परेशानियों के बाद बिजली कंपनी ने उपभोक्ता के लिए नए निर्देश जारी किए है। जिसमें ऑनलाइन या फिर कंपनी के दफ्तर के काउंटर पर ही बिल जमा करने को कहा गया है। जिससे बिजली बिलों को लेकर आ रही परेशानियों से बचा जा सके।
बिजली बिलों में जमा को लेकर कंपनी परेशान है, इसमें सबसे ज्यादा शिकायतें बिल जमा करने के बाद न भुगतान न कटने की है। जिसमें उपभोक्ता द्वारा शिकायत की जाती है कि, उसके द्वारा बिल जमा कर दिया गया, पर बिल में पुराना भुगतान जुड़कर आ रहा है। इसे लेकर बिजली कंपनी के जीएम ने नए निर्देश जारी किए है। जिसमें उपभोक्ताओं को अब या तो ऑनलाइन भुगतान करना होगा या फिर दफ्तर के काउंटर पर। घर पर आने वाले कर्मचारी या अन्य किसी को भुगतान नहीं दिया जाना है। इससे बिलों में संशोधन न होने के कारण परेशानी खड़ी हो जाती है।
ऑनलाइन भुगतान होने से यह समस्या उपभोक्ता के सामने नहीं आएगी, जबकि काउंटर पर भुगतान करने से बिल की राशि समाहित करते हुए ऑनलाइन दर्ज कर दी जाएगी। जीएम ने जिले के सभी उपभोक्ताओं से इसी तरह से बिजली बिल जमा करने की अपील की है।