पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाईवे पर हादसे से परेशान ज्वालापुर के लोगों ने गड्‌ढों में ईंटें भरी

हाईवे पर हादसे से परेशान ज्वालापुर के लोगों ने गड्‌ढों में ईंटें भरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | साेईंकलां

श्योपुर सवाई माधोपुर हाईवे पर ग्राम ज्वालापुर के पास सड़क पर हो रहे गड्‌ढों की प्रशासन ने सुध नहीं ली तो आए दिन दुर्घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोगों ने खुद ही पहल की है। ज्वालापुर के लोगों ने न सिर्फ ईंट के टुकड़ों का प्रबंध किया, बल्कि स्वयं मेहनत करके गड्‌ढों को भरने का प्रयास किया है। हाईवे पर ज्वालापुर में कई बार एक्सीडेंट हो चुके है।

लाेगों का कहना है कि एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया तो कलेक्टर को भी समस्या बताई थी। लेकिन इसके बाद भी अफसरों ने मेंटेनेंस की जरूरत ही नहीं समझी। इस हाईवे से दिनरात हजारों छोटे बड़े वाहन चलते हैं। जलालपुरा गांव में हाईवे किनारे गड्‌ढों के कारण दुपहिया और चार पहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की बढ़ती घटनाओं को राेकने की नीयत से पवित्र रमजान माह में स्थानीय मुस्लिम समाज के लाेगों ने गड्‌ढों में ईंट भरने का इंतजाम किया है।

खबरें और भी हैं...