रामेश्वर धाम पर विशाल सत्संग कार्यक्रम में अखंड रामायण का पठन करते श्रद्धालु।
अन्न क्षेत्र समिति ने किया 1101 रामायण व श्रीमद्भागवत गीता का प्रबंध
इस आयोजन के लिए 1101 रामायण आैर श्रीमद्भागवत गीता की पुस्तक और उसे रखने के लिए लकड़ी की घोड़ी का प्रबंध रामेश्वर धाम अन्नक्षेत्र समिति ने उपलब्ध कराई। समिति के महामंत्री गिर्राज जाट ने बताया कि समिति के लोगोंं ने मध्यप्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती कस्बे और गांवोंं में संचालित किए गीता भवनों के अलावा श्रद्धालुओं के घरों से भी यह रामायण और घाेड़ी तख्ती लाई गई है। बता दें कि अन्नक्षेत्र समिति की अाेर से कई बरसों से चल रही व्यवस्था के तहत रामेश्वरधाम पर आने वाले श्रद्धालुओं को भोजन के लिए 24 घंटे आटा, दाल ,शुद्ध घी अाैर मसाले निशुल्क उपलब्ध कराने की सेवा दी जा रही है।
सत्संग प्रवचन के साथ अाज करेंगे पूर्णाहुति
रामेश्वर धाम पर अखंड हरिनाम संकीर्तन 19 मई को सुबह 10 बजे तक चलेगा। संकीर्तन के समापन के बाद सुबह 10.15 बजे से यहां आमंत्रित संत विद्वानों द्वारा गीता, रामायण एवं सत्संग के महत्व पर प्रवचन किए जाएंगे। तत्पश्चात विधिविधान से हवन पूर्णाहूति के साथ लोक कल्याण के लिए प्रार्थना होगी। महाप्रसाद वितरण शाम तक चलेगा।