पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हड़ताल: सहायक बोले इस बार आर पार की लड़ाई

हड़ताल: सहायक बोले- इस बार आर-पार की लड़ाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोजगार सहायकों की कलमबंद हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही, जहां वह कलेक्टोरेट के पास झोपड़ी में धरने पर बैठे रहे। रोजगार सहायक को कांग्रेस ने भी धरना स्थल पहुंचकर अपना समर्थन दिया। जिसमें उन्होंने सरकार बनते ही सभी अस्थाई कर्मचारियों को परमानेंट कराने का वादा भी किया। धरने पर बैठे रोजगार सहायकों ने भी कहा कि, इस बार उनकी लड़ाई आर-पार की है, जिसमें सरकार को जिम्मेदारी का अहसास कराया जाएगा।

चार दिनों से रोजगार सहायक वेतनमान और नियमितिकरण को लेकर कलेक्टोरेट के पास झोपड़ी में कलमबंद हड़ताल करते हुए धरना दे रहे है। शुक्रवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृ़जराज सिंह चौहान व अन्य नेता रोजगार सहायकों के बीच में पहुंचे। जहां उन्होंने रोजगार सहायकों को कांग्रेस की ओर से समर्थन दिया। साथ ही कहा कि सरकार बनाते ही वह उन्हें परमानेंट कराएंगे। धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक श्री चौहान ने कहा कि, प्रदेश की भाजपा सरकार ने न तो अब तक गरीबों के लिए कोई काम किया है और नहीं किसानों के लिए। जबकि बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी के नाम पर अस्थाई रख उनके भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है। अब तक सरकार के लिए काम करने वाले यह कर्मचारी खुद को सरकारी कर्मचारी भी नहीं कह पा रहे है। ऐसे ही अन्य विभागों में संविदा व अन्य नियुक्ति कर सरकार युवाओं के भविष्य से खेल रही है। रोजगार सहायकों ने कहा कि, सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया था, पर अब तक उन्हें नियमिति नहीं किया गया, अब की बार वह आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। जब तक उन्हें नियमिति नहीं कर दिया जाता है, तब तक उनका धरना व हड़ताल जारी बनी रहेगी।

खबरें और भी हैं...