पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमीनों से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में करेंगे बदलाव : कलेक्टर

जमीनों से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में करेंगे बदलाव : कलेक्टर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमीनों के रिकॉर्ड को चेक करने के साथ ही हम कब्जा छुड़ाने की कार्रवाई जल्द करेंगे। इसके लिए पटवारियों को रिकॉर्ड दुरूस्त करने को कहा है। जिससे पूरा रिकॉर्ड सही होकर सही व्यक्ति के नाम पर जमीनें दर्ज हो सके। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं में भी हम बदलाव लाएंगे। जिसमें हमारे द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी। यह बातें कलेक्टर एसके सुमन ने प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।

कलेक्टर ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि, जिले के कुछ क्षेत्रों का भ्रमण उनके द्वारा कर लिया गया है। जिसमें अब तक कई शिकायतें उन्हें मिली है। इन शिकायतों पर कार्रवाई की जाएगी। जिसमें बीपीएल कार्ड पर राशन न मिलने सहित योजनाओं का लाभ न मिलने की शिकायतें अधिक है। जिनकी जांच कराई जा रही है, इसके साथ अगर जांच में गड़बड़ी मिली तो संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह जमीनों के नामांतरण और बंटवारे सहित कब्जों की भी बहुत शिकायतें है। जिसके लिए रिकॉर्ड मिलान के साथ पटवारियों के रिकॉर्ड दुरूस्त कराया जा रहा है, इसके बाद जमीनों पर फर्जी तरीके से कागजात बनाकर और कब्जे कर बैठे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जमीनों से बेदखल करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि भ्रमण में वह अब तक डेढ़ फीसदी गांवों का ही निरीक्षण कर पाए है। अभी अन्य गांवों का दौरा और करेंगे, जिसमें पूरी जमीनी हकीकत जांचेंगे।

बैठक

कलेक्टर बताई कार्य करने की रणनीति, जमीनों को छुड़ाने चलाएंगे अभियान

अफसरों के साथ पत्रकारों से रूबरू होते कलेक्टर।

अस्पताल में बढ़ानी है सुविधा

कलेक्टर ने प्रेसवार्ता में अस्पताल में सेवाओं को लेकर कमी बताई, जिसमें साफ-सफाई और स्टॉफ को बढ़ाने की बात कहीं। कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल को लेकर वह अलग से प्लानिंग बना रहे है, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के साथ ही नर्सिंग स्टॉफ को बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा गांवों में जिला स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनीटरिंग की जाएगी। जिसमें गांवों में चलने वाले पीएससी और सीएससी केन्द्रों की हालात देखे जाएंगे। जबकि कुपोषण के मामले में वह बच्चों के एमडीएम और कुपोषित बच्चों का भी आंकलन कराया जाएगा।

खबरें और भी हैं...