पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रांसपोर्टरों की मनमानी, नपा ने अलग से बनाया ट्रांसपोर्ट नगर, फिर भी शहर में उतर रहा माल

ट्रांसपोर्टरों की मनमानी, नपा ने अलग से बनाया ट्रांसपोर्ट नगर, फिर भी शहर में उतर रहा माल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैस एजेंसी रोड पर खड़े ट्रैक्टर व ट्रक।

बाजार भी नहीं हो रहे व्यवस्थित

बाजारों में भी व्यवस्था के नाम पर यातायात और नपा कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। नपा ने सड़कों पर लाइनिंग डालकर यातायात व्यवस्था से पल्ला झाड़ लिया। जबकि पुलिस भी सड़कों पर खड़े वाहनों को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बाजार की सड़कों पर फुटपाथों से लेकर बीच सड़क तक पर वाहन खड़े हो रहे है। जिससे आम लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। शहर में कहीं भी वाहन पार्क किए जा रहे है, जिसे लेकर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

नहीं बनाई गई पार्किंग

शहर में बाजार आने वाले वाहनों के लिए कोई पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। नतीजा लोगों को अपने वाहन मजबूरी में सड़कों पर ही पार्क करने पड़ रही है। इसके अलावा मैन बाजार में दुकानों के सामने ही वाहनों की पार्क किया जा रहा है औँर इन दुकानों का सामान भी दुकानों पर कम और सड़कों पर ज्यादा सजाया जा रहा है। जिससे परेशानी और बढ़ रही है। लोग बाजार में आने के बाद खरीदारी में कम और जाम में ज्यादा फंस रहे है, लेकिन यातायात पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। शहर में सबसे ज्यादा हालात बड़ौदा रोड, मैन बाजार और गांधी चौक पर खराब है। जहां वाहनों को कहीं भी पार्क किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...