श्याेपुर | समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मुख्तयार सिंह ने वेदसिंह नरवरिया को पार्टी की श्योपुर शहर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में जिला महासचिव ओमप्रकाश गुर्जर ने बताया कि वेद को शहर अध्यक्ष बनने से शहरी क्षेत्र में युवाओं के बीच पार्टी की पैठ बढ़ेगी। सपा कार्यकर्ता देवीशंकर , सुरेश गुर्जर, परमिंदर सिंह, उत्तम सिंह, मकसूद खां,रिंकू खान, सलीम खान, बृजेश परिहार, राजू खां, असलम बेग, बाजुद्दीन बाज, दुर्गेश सुमन, बबलू मारू, मनीष सोनी, लखन कंजोलिया, सोनू खां ने हर्ष प्रकट किया है।