परशुराम जयंती मनाई, चल समारोह 22 को
ब्राह्मण महासभा ने बुधवार को भगवान परशुराम जयंती मनाई। जिसमें समाज के लोगों ने बारी-बारी से भगवान परशुराम का पूजन किया। कार्यक्रम में भगवान परशुराम के जीवन सहित उनके आदर्शों को भी बताया गया। साथ ही समाज में एकता लाने का संकल्प लिया गया। समाज ने परशुराम जयंती को लेकर तय किया है कि अब से 22 अप्रैल तक सामाजिक स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे।
भगवान परशुराम जयंती को लेकर पूजन के बाद से ही ब्राह्मण समाज में कार्यक्रम की शुरूआत हो गई। जिसमें रंगारंग कार्यक्रमों से लेकर देश को लेकर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें समाज के लोगों व बच्चों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान समाज के मंदिर व भवन के लिए भूमिपूजन भी समाज के लोगों द्वारा किया गया। जिसका निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा। ब्राह्मण समाज द्वारा बुधवार की शाम को भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें भजनों व भक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां दी गई। इसके अलावा मंदिर पर भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इसके अलावा समाज द्वारा चल समारोह को लेकर भी रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें समाज के वरिष्ठों ने इस साल चल समारोह को भव्य बनाने के साथ व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने की बात कहीं।
तैयारियों को लेकर बैठक कल
ब्राह्मण महासभा द्वारा आगामी 22 अप्रैल को समारोह का समापन चल समारोह के साथ किया जाएगा। हर साल की तरह किला परिसर से चल समारोह निकालेगा जो कि, मेन बाजार, गांधी चौक और जयस्तंभ होते हुए रामतलाई हनुमान मंदिर पर पहुंचेगा। जहां पूजन के साथ महाआरती का कार्यक्रम किया जाएगा। चल समारोह को लेकर कलेक्टर-एसपी ने बीते रोज भी समाज के साथ बैठक की। जिसमें धारा 144 को लेकर चर्चा की गई। इस पर अनुमति देने के लिए कलेक्टर, एसपी ने दोबारा से समाज की बैठक 20 अप्रैल को बुलाई है। जिसमें चल समारोह को लेकर अनुमति पर चर्चा की जाएगी। हालांकि श्योपुर में हालात लगातार सामान्य है, जिसमें कोई भी घटना नहीं हुई और नहीं किसी तरह का हंगामा हुआ है।
धर्म
ब्राह्मण महासभा ने बुधवार को भगवान परशुराम की विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
परशुराम जयंती मनाते ब्राह्मण समाज के लोग।