- Hindi News
- National
- सड़क के लिए अनुदान के 60 लाख मिले लोन मंजूर न होने से अटका निर्माण कार्य
सड़क के लिए अनुदान के 60 लाख मिले लोन मंजूर न होने से अटका निर्माण कार्य
तीन करोड़ की लागत से बायपास निर्माण के लिए शासन स्तर पर लंबित है लोन की प्रक्रिया
भास्कर संवाददाता | श्योपुर
शहर के बायपास रोड के टेंडर होने के बाद वर्क ऑर्डर अभी तक जारी नहीं हो सका है। शासन से अनुदान राशि के रूप में 60 लाख रुपए नगर पालिका को मिल चुके हैं। लेकिन शेष रकम बैंक से लोन के रूप में स्वीकृत नहीं हो सकी है। लोन स्वीकृत न होने से ठेकेदार ने बायपास रोड का वर्क ऑर्डर नहीं लिया है। इससे बायपास का काम शुरू नहीं हो सका है। जबकि जनवरी में टेंडर फाइनल हो चुका है। अब सड़क निर्माण की शुरूआत होना बाकी है। यह काम शासन से अनुदाय में प्राप्त 60 लाख रुपए से प्रारंभ हो सकता है। लेकिन नगर पालिका और ठेकेदार लोन मंजूर होने का इंतजार कर रहे हैं। यहां बता दें कि मुख्यमंत्री अधोसंचरना के तहत शहर का बायपास रोड बनाया जाना है। करीब तीन करोड़ की लागत से बायपास रोड का सीमेंट कांक्रीट से निर्माण कराया जाएगा। बायपास रोड को लेकर ठेकेदार जयप्रकाश शर्मा का कहना है कि एक-दो दिन के नगर पालिका से भीतर वर्क ऑर्डर जारी करा लेंगे। लेकिन शासन स्तर पर लोन की प्रक्रिया अटकी हुई है। इस वजह से काम शुरू करने में परेशानी आ रही है। लोन मंजूर होते बायपास रोड का काम समय रहते पूरा करा देंगे।