पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अल्पसंख्यक बस्तियों में नहीं मिली आंगनबाड़ी बनाने के लिए जगह

अल्पसंख्यक बस्तियों में नहीं मिली आंगनबाड़ी बनाने के लिए जगह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरी क्षेत्र में आंगनबाड़ी भवन बनाने के लिए सरकारी जमीन नहीं मिलना सबसे बड़ी परेशानी बन गया है। सरकार ने विभिन्न मदों से नगरपालिका को 20 आंगनबाड़ी भवन बनाने के लिए राशि दी थी। उक्त राशि से 6 आंगनबाड़ी भवन 4 साल से अधूरे पड़े हैं। 8 आंगनबाडिय़ों के लिए नहीं मिल रही है। सरकारी जगह नहीं मिलने से परेशान नगर पालिका शासन को दी हुई राशि वापस लौटाएगी। श्योपुर शहर में संचालित 54 आंगनबाड़ी व उप आंगनबाड़ी केंद्रों में से 24 आंगनबाड़ियां ही अपने भवनों में संचालित हो रही है। 4 साल और सरकार ने विभिन्न मदों के माध्यम से 20 आंगनबाड़ी भवन बनाने के लिए राशि नपा को दी थी। उक्त राशि से बनाए गए भवनों में से 6 भवन अभी भी अधूरे पड़े हैं। इन अधूरे पड़े भवनों को पूरा कराने के बजाए ठेकेदारों ने पेमेंट के अभाव में कुछ काम अधूरा छोड़ा हुआ है। इससे यह भवन विभाग को सुपुर्द नहीं हो रहे हैं। उधर कुछ आंगनबाडिय़ों के लिए नगरपालिका को सरकारी जमीन ही नहीं मिल रही है। तहसीलदार ने शहरी क्षेत्र में नगरपालिका को आंगनबाड़ी भवन बनाने के लिए कुछ जगह चिन्हित की है। इसके बावजूद एक-दो भवन के लिए जगह नहीं मिलने से अब नपा ने सरकार को राशि वापस करने का निर्णय लिया है।

खबरें और भी हैं...