पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवासिया होंगे वीरपुर के तहसीलदार, दौहरे सहायक आयुक्त पद से कार्यमुक्त

अवासिया होंगे वीरपुर के तहसीलदार, दौहरे सहायक आयुक्त पद से कार्यमुक्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवासिया होंगे वीरपुर के तहसीलदार, दौहरे सहायक आयुक्त पद से कार्यमुक्त

श्योपुर |
आदिम जाति कल्याण विभाग श्योपुर में प्रभारी सहायक आयुक्त पीआर दोहरे को कलेक्टर ने मंगलवार को कार्यमुक्त कर दिया है। श्री दोहरे के स्थान पर जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार को दायित्व सौंपा है। इसी तरह कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने श्योपुर तहसीलदार वीरेन्द्र सिंह अवासिया का तबादला वीरपुर तहसील कर दिया है।

कलेक्टर सुमन ने आदेश जारी किया है। जिसमें शासकीय आदर्श स्कूल ढेंगदा के प्राचार्य पीआर दोहरे को सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्योपुर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है। श्री दोहरे के स्थान पर डीईओ अजय कटियार को जनजातीय कार्य विभाग श्योपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इसके अलावा दूसरे आदेश में कलेक्टर ने तहसीलदार निधि चौकसे को श्योपुर तहसीलदार बनाया है। वहीं श्योपुर में पदस्थ तहसीलदार वीरेंद्र सिंह अवासिया को वीरपुर तहसील पदस्थ किया है।

खबरें और भी हैं...