अिधकारियों के साथ प्रेरक जगाएंगे स्वच्छता की अलख
अिधकारियों के साथ प्रेरक जगाएंगे स्वच्छता की अलख
श्योपुर |स्वच्छ भारत मिशन के तहत मंगलवार काे जिला पंचायत में कार्यशाला हुई। जिसमें यूनिसेफ की प्रशिक्षक टीम एवं फीडबैक फाउन्डेशन गुडगांव के माध्यम से नोडल अधिकारियों एवं प्रेरकों को खुले में शौच से मुक्त की दिशा में प्रेरित किया गया। जिला पंचायत सीईओ ऋषि गर्ग ने बताया कि अधिकारियों के साथ जिले में 48 स्वच्छता प्रेरक ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता की अलख जगाएंगे। स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस कार्यशाला में यूनिसेफ के प्रशिक्षक वीरेन्द्र शंकर एवं अतुल ने प्रशिक्षणार्थियों को उपयोगी जानकारी दी।