जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 21 को
जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 21 को
श्योपुर | जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 21 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए 8 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। सभी विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए जा रहे हैं। जिन विद्यार्थियों द्वारा आॅनलाइन आवेदन किए गए थे, वह अपना प्रवेश पत्र किसी भी कम्प्यूटर सेंटर से प्राप्त कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने वाले अपने प्रवेश पत्र विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, संकुल केंद्र से प्राप्त सकते है। यदि किसी विद्यार्थी को प्रवेश पत्र बिना फोटो के प्राप्त होता है तो वह अपना फोटो प्रवेत्र पत्र पर चस्पा करके संबधित प्रधानाचार्य से हस्ताक्षर करवाकर परीक्षा केंद्र पर अपनी उपस्थिति दे सकते हैं।