श्रीहजारेश्वर मेले के लिए 5.51 लाख में हुआ टेंडर 25 से शुरू होगा मेला
श्रीहजारेश्वर मेले के लिए 5.51 लाख में हुआ टेंडर 25 से शुरू होगा मेला
भास्कर संवाददाता |श्योपुर
श्रीहजारेश्वर महादेव मेले के लिए नगर पालिका ने मंगलवार को टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें नगर पालिका ने ग्वालियर के ठेकेदार को 5.51 लाख में रुपए दे दिया। जबकि ठेके पिछले साल 6.11 लाख रुपए में हुआ था। यानी पिछले साल की तुलना में नगर पालिका को इस टेंडर में 60 हजार रुपए का घाटा हुआ। यह मेला 25 अप्रैल को शुरू किया जाएगा। इससे पहले मेला अध्यक्ष का चुनाव होगा।