मांगों को लेकर 22 को आशा कार्यकर्ताएं भोपाल होंगी रवाना
मांगों को लेकर 22 को आशा कार्यकर्ताएं भोपाल होंगी रवाना
भास्कर संवाददाता | श्योपुर
वेतन निर्धारण की मांग को लेकर अब आशा कार्यकर्ता भोपाल कूच करेंगी, जिसमें जिलेभर की आशा शामिल होंगी। आशा 22 अप्रैल को भोपाल के लिए रवाना होंगी, जिसमें सीएम से मिलने के साथ वेतन निर्धारण की मांग की जाएगी। साथ ही भोपाल में संगठन द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। वेतन निर्धारण को लेकर अब तक आशा कई बार ज्ञापन सौंप चुकी है। जबकि एक पखवाड़े से अधिक समय तक हड़ताल करते हुए काम छोड़कर जिला अस्पताल के सामने धरना दे चुकी है। जिसमें आशाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। संगठन की अध्यक्ष राधा सोनी व सचिव ज्योति शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि अब आशा संगठन के बैनरतले भोपाल में सीएम से मांग की जाएगी उनका वेतन निर्धारण किया जाए। इसे लेकर वह 22 अप्रैल को भोपाल जाएंगी।