शहर के वार्ड-14 से शराब की दुकान हटाई जाए: कांग्रेस
शहर के वार्ड क्रमांक-14 से शराब की दुकान हटाई जाए। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं को पानी की व्यवस्था करने के लिए आवदा बांध से जल स्रोतों में पानी छोड़ा जाए। यह मांग युवा कांग्रेस और जिला कांग्रेस कार्यकर्ताटों ने दो अलग-अलग ज्ञापन कलेक्टर के नाम एसडीएम आरबी सिंडोस्कर को सौंप कर की है।
कांग्रेस नेता चौधरी गिर्राज सिंह का कहना है कि अल्पवर्षा के कारण तालाब सूख गए है, जिन्हें आवदा बांध से भरा जाए। कांग्रेस नेता चौधरी गिर्राज सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को एसडीएम आरबी सिंडोस्कर को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें उन्होंने बताया कि आवदा बांध से अब तक पानी नहीं छोड़ा गया है। जिससे तालाब सहित अन्य पानी के स्रोत खाली पड़े हुए हैं और गांवों में पानी की कमी से मवेशियों की मौतें हो रही है। जबकि जिला सूखाग्रस्त घोषित और डैम का पानी इस बार सिंचाई के लिए भी नहीं दिया गया है। ऐसे में निस्तारी तालाबों को भरने के लिए आवदा बांध से पानी दिया जाए, जिससे मवेशियों के लिए पानी उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि डैम से राड़ेप, मालीपुरा, खानपुरा, हलगांवड़ा, अजापुरा और पांडोला गांवों को फायदा, जिससे मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था होने के साथ सूख तालाब व संरचनाएं भर सकेंगी। इसके अलावा वार्ड 14 से शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने भी ज्ञापन सौंपा। जिसमें लगातार की जा रही मांग को पूरा करने की बात कहीं गई।
ज्ञापन
कांग्रेसियों ने मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर की मांग
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी।
कांग्रेसियों ने भूख हड़ताल करने की दी चेतावनी
युवा कांग्रेस के परितोष राठौड़ ने एसडीएम को कलेक्टर के नाम सौंपे ज्ञापन में चेतावनी भी दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि, अगर दो दिनों के भीतर शराब दुकान को वार्ड 14 से हटाने का फैसला नहीं लिया गया तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगे। जिसमें वार्ड के लोग भी भागीदारी करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी कई बार शराब दुकान को मोहल्ले से हटाने की मांग की जा चुकी और महिलाएं भी घेराव कर ज्ञापन दे चुकी है, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन दिए गए पर कार्रवाई अफसरों द्वारा नहीं की गई। ऐसे में लोगों में गुस्सा है और वह शराब दुकान हटाने की मांग कर रहे है।