रसोई चलाने अफसर कर्मचारी करेंगे दान
श्योपुर |पंडित दीनदयाल उपाध्याय रसोई को चलाने के लिए आगामी माह के बजट को लेकर अब अफसर दान करेंगे। जिसमें वह 500-500 रुपए देंगे। इससे 2 लाख रुपए की राशि एकत्रित की जाएगी। जबकि अन्य माह के लिए भी वेतन में से एक दिन का वेतन देंगे। इसके लिए कलेक्टर ने सभी अफसरों व कर्मचारियों से रसोई के संचालन करने व गरीबों का भोजन कराने के लिए दान की अपील की है।