आप ने की बैठक, नियुक्त किए मंडल अध्यक्ष
श्योपुर | आम आदमी पार्टी द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया, यह बैठक शहर की धर्मशाला में सुबह 11 बजे आयोजित की गई। जिसमें पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए रणनीति बनाई गई। जबकि मंडल स्तर पर अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। साथ ही पार्टी ने विस को लेकर भी चुनावी चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता विजयराजे परमार ने की, बैठक में मंडल स्तर का विस्तार करते हुए सोंईकलां, प्रेमसर, कनापुर, नंदापुर, गुरूनावदा, श्योपुर, वार्ड 9 सहित अन्य जगह के लिए मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए गए।