सेसईपुरा में एक करोड़ की नल योजना मंजूर
भास्कर संवाददाता | श्योपुर
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद विधायक रामनिवास रावत का ट्राइबल क्षेत्र के दौरे पर कराहल पहुंचने पर स्वागत हुआ। रावत ने ग्राम बांसरैया ,बासेंड़, रेशम कॉलोनी, सेसईपुरा, रानीपुरा, कपिला, कटीला में जनसंपर्क किया। अधिकांश गांव में पानी की समस्या मिलने पर पीएचई के आधिकारियों को हल करने निर्देश दिए। वहीं कराहल में ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी की अाेर से धरना सभा में शामिल हुए। विधायक रामनिवास रावत ने कहा कि ग्राम सेसईपुरा रेशम कॉलोनी के लिए 1 करोड़ रुपए की पेयजल योजना की शासन से मंजूर कराई है। कूनो नदी पर स्टापडैम का निर्माण कराकर पानी राेका है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सदस्य गिरिराज सिंह चौधरी.ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र पाठक, विधायक प्रतिनिधि धीरज यादव, सेवादल जिला अध्यक्ष संजीव कुशवाह,सुजीत गर्ग, श्रीधर प्रताप सिंह कुशवाह, मदनमाेहन गुप्ता, मनोज गुप्ता, भानसिंह गुर्जर, महेंद्र गुर्जर माैजूद थे।