पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खुले में शौच जाते 10 लोग फिर पकड़े, समझाइश देकर छोड़ा

खुले में शौच जाते 10 लोग फिर पकड़े, समझाइश देकर छोड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम कलारना में खुले में शौच जाते लोगों पर कार्रवाई करती स्वच्छता टीम ।

भास्कर संवाददाता | श्योपुर

आगामी 15 अगस्त तक सभी पंचायतों को ओडीएफ बनाने के लक्ष्य काे लेकर स्वच्छता मिशन की टीमें लगातार ग्रामीण क्षेत्र में खुले में शौच जाने वाले ग्रामीणों पर शिकंजा कस रही है। स्वच्छता मिशन की टीम ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव कलारना में मॉर्निंग फालोअप किया। सुबह डेढ़ घंटे तक टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इस दौरान 10 पुरुष अाैर महिलाओं के लाैटे जब्त करने की कार्रवाई की गई। मालूम हो कि गुरुवार को भी स्वच्छता टीम ने 25 लोगों को कलेक्टोरेट के सामने खुले में शौच जाते पकड़ा था। स्वच्छता मिशन की टीम ने सुबह सुबह 6 बजे से कलारना में खुले में शौच वाले चिह्नित रास्तों पर मोर्चा संभाला। कई पुरुष, महिला और बच्चे शौच के लिए मैदान में जाते- आते नजर आए। टीम को देखकर ग्रामीणों ने बचने का प्रयास किया। टीम ने घेराबंदी करके उनके हाथों से लौटे जब्त कर लिए। पूछताछ के दौरान 6 लोग ऐसे थे जिनके घर में शौचालय होने के बावजूद भी इस्तेमाल नहीं करते हैं।

खबरें और भी हैं...