पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अस्पताल में नहीं हैं सुरक्षा के इंतजाम एसपी ने लिखा सीएमएचओ को पत्र

अस्पताल में नहीं हैं सुरक्षा के इंतजाम एसपी ने लिखा सीएमएचओ को पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्ची के अपहरण के बाद एसपी ने देर रात किया अस्पताल का औचक निरीक्षण

भास्कर संवाददाता। श्योपुर

जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने बीती देर रात औचक निरीक्षण कर खोल दी। जिसमें उन्होंने सिविल ड्रेस में पहुंचकर बिना किसी से बात किए गुपचुप निरीक्षण किया। जहां उन्हें रात में वार्डों में घुसने पर किसी ने नहीं रोका। इसके बाद एसपी अस्पताल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था से नाराज नजर आए और उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार के लिए सीएमएचओ को पत्र लिख दिया। गौरतलब है कि, 10 मई की सुबह 4 बजे अस्पताल से 5 साल की किस्मत आदिवासी का कलारना निवासी राजाराम आदिवासी ने अपहरण कर लिया था। जिसकी तलाश पुलिस को अब तक है। अस्पताल से हुई इस अपहरण की घटना के बाद एसपी ने सिविल ड्रेस में बाइक से पहुंचकर अस्पताल का निरीक्षण किया। जिसमें वह सामान्य वार्डों के अलावा महिला वार्डों तक भी गए, लेकिन न तो गेट पर कोई सिक्योरिटी गार्ड मिला और न हीं महिला सुरक्षाकर्मी। इससे जाहिर है कि अस्पताल में कोई भी बैरोक-टोक कहीं भी आ जा सकता है।

खबरें और भी हैं...