गर्मी अब दिन के साथ-साथ रात में भी बढ़ने लगी है, सीजन में अब तक दूसरी बार ऐसा हुआ है, जब रात में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के पार हुआ। जिसमें बीते रोज की अपेक्षा एक डिग्री का इजाफा हुआ। जबकि अधिकतम तापमान स्थिर बना रहा। भीषण गर्मी दिन-रात दोनों में लोगों को परेशान कर रही है। मौसम पर्यवेक्षक रमेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री के उछाल के साथ 31.0 डिग्री पहुंच गया। यानी रात और दिन दोनों में लगातार तापमान में इजाफा हो रहा है, जो लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है। भीषण गर्मी में लोगों के कूलर-पंखे भी काम नहीं कर रहे है। गर्मी से दिनभर लोग परेशान हो रहे हंै वहीं अस्पताल में लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिसमें सबसे ज्यादा रोगी पेट संबंधी रोगों के पहुंच रहे हैं। मौसम पर्यवेक्षक के अनुसार इस बार नौतपा में तापमान 47 डिग्री तक पहुंचेगा, जिसके तहत अभी से ही तापमान में इजाफा होना शुरू हो जाएगा।