पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शक हुआ तो बाइक खरीदने ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, 2 चोर और 9 बाइक जब्त

शक हुआ तो बाइक खरीदने ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, 2 चोर और 9 बाइक जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चोरी की बाइक बेचने शहर में 15 दिन से घूम रहे थे चोर

भास्कर संवाददाता | श्योपुर

लोगों को नई बाइकें बेचने के लिए दो लोग बीते 15 दिनों से शहर में घूम रहे थे। वह लोगों से बाइक लेने के साथ ही कागजात भी उपलब्ध कराने को कह रहे थे। लेकिन वह रोज-रोज नई-नई बाइक लोगों को दिखाने लगे तो लोगों को उन पर शक हुआ। जिसकी सूचना फिर लोगों ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने भी मामले में दो सिपाहियों के साथ दूसरे व्यक्ति ग्राहक बनाकर भेज दिया। जहां से दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

दरअसल इस्लामपुरा निवासी ताहिर उर्फ पिन्टू पुत्र सफी मोहम्मद और पीपल्दी गांव निवासी सजाउद्दीन उर्फ शानू पुत्र इंसार खान शहर में बाइक बेचने के लिए लोगों से रोज संपर्क कर रहे थे। जिसमें वह उन्हें हर मॉडल की नई बाइक देने की बात कर रहे थे। इसी बीच दोस्तों से भी उन्होंने बाइक बेचने की बात कहीं। लेकिन लोगों को उनकी बातों पर शक हुआ, क्योंकि वह कागजात दो-तीन दिनों में दिखाने की बात भी कह रहे थे। इस पर लोगों को शक हुआ और उन्होंने इस्लामपुरा में रहने वाले युवक की शिकायत कोतवाली में कर दी। जब पुलिस को यह सूचना मिली तो बिना देर किए पुलिस ने भी नकली ग्राहक तैयार किया और आरोपी के घर भेज दिया। जहां पुलिस को पूछताछ के दौरान 3 चोरी की बाइकें मिली जो कि सवाई-माधौपुर की थी। जब आरोपी ताहिर से पूछताछ हुई तो उसने पीपल्दी के सजाउद्दीन का नाम बताया। जिसे पकड़ने पर उसके पास से भी 3 बाइकें मिली। जबकि आरोपियों ने अपने दोस्तों के यहां भी उन्हें खुद की बाइक बताते हुए अलग-अलग स्थानों पर 3 बाइकें खड़ी की हुई थी। जिन्हें भी पुलिस ने बरामद कर लिया।

खबरें और भी हैं...