पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोटा सांसद से कराया सब स्टेशन का शिलान्यास, नाराज क्षेत्रीय सांसद ने लिखी सीएम को चिट्ठी, अब स्थानीय नेता मनाने में जुटे

कोटा सांसद से कराया सब स्टेशन का शिलान्यास, नाराज क्षेत्रीय सांसद ने लिखी सीएम को चिट्ठी, अब स्थानीय नेता मनाने में जुटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
15 मई को बिजली उपकेन्द्र का शुभारंभ करते कोटा सांसद ओम बिरला।

बड़ा सवाल: वो कौन लोग हैं अब जो दबे छुपे क्षेत्रीय सांसद को दे रहे चुनौती

इस पूरे मामले ने राजनीतिक तूल इसलिए पकड़ा, क्योंकि जिस काम का कोटा-बूंदी के सांसद ओम बिरला ने शिलान्यास किया, उसका काम क्षेत्रीय सांसद अनूप मिश्रा की निधि से उस काम का शिलान्यास श्योपुर के स्थानीय भाजपा नेताओं ने कोटा के सांसद से करवा दिया। सांसद का कहना है कि उन्हें इस बात से कोई आपत्ति नहीं है कि विकास यात्रा को हरी झंडी किसने दिखाई लेकिन इस बात से घोर आपत्ति है कि मेरे कामों का श्रेय किसी और को दिया गया। मामले ने जब तूल पकड़ा तो सभी स्थानीय भाजपा नेताओं ने सारा मामला पार्टी आलाकमान पर ढोल दिया। स्थानीय विधायक का कहना है कि ओम बिरला ने क्यों शिलान्यास किया, उन्हें यहां किसने बुलाया, ये पार्टी अलाकमान ही बता पाएगी।

ये तो प्रदेश कार्यालय वाले ही बता सकते हैं कि बिड़ला जी से शिलान्यास क्यों करवाया

अब ये तो प्रदेश कार्यालय वाले ही बता सकते हैं कि क्षेत्रीय सांसद जी की जगह ओम बिरला जी कैसे आए। मैं तो सिर्फ इतना ही बता सकता हूं कि सांसद मिश्रा जी के लिए मेरे लिए मन में बहुत सम्मान है। वो मेरे लिए परम आदरणीय हैं। हमारे मन में उनके लिए कोई मनमुटाव नहीं है। हम उनके लिए आज भी वैसे ही खड़े हैं, जैसे कल खड़े थे। दुर्गालाल विजय, विधायक श्योपुर, भाजपा

भूमिपूजन ओमजी से करवा लिया, ये गलती हो गई

बस इन लोगों ने उद्घाटन ओम बिरला जी से करवा लिया। यही गलती हो गई। हुआ ये था कि सांसद जी को यहां आना था। लेकिन वो किसी कारण से नहीं आ पाए। ऐसे में कोटा बूंदी पास होने की वजह से आलाकमान ने ओमजी को भेज दिया। हालांकि ओमजी को पंचायत चलो अभियान के तहत हरी झंडी दिखानी थी। लेकिन जब वो यहां आए तो इन लोगों ने उनसे एक दो सब स्टेशनों का उद्घाटन करवा लिया। बस इतनी से गलती हो गई। अब ये किससे हुई ये मुझे भी नहीं मालूम। अशोक गर्ग, जिलाध्यक्ष भाजपा, श्योपुर

बिजली कंपनी ने जिला प्रशासन पर डाली जिम्मेदारी

सारा कार्यक्रम जिला प्रशासन ने तय किया था। हमें तो जैसा कहा गया वैसा कर दिया। आरपी बिसारिया, एसई, बिजली वितरण कंपनी श्योपुर

खबरें और भी हैं...