पुरस्कार के लिए 20 तक जमा करें कलाकृतियां
पुरस्कार के लिए 20 तक जमा करें कलाकृतियां
श्योपुर | मध्यप्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा विगत वित्त वर्ष 2017-18 हेतु माटी शिल्पियों को राज्यस्तरीय पुरस्कार दिए जाने के लिए हर जिले से माटी शिल्पियों से कलाकृतियां आमंत्रित की गई हैं। माटीशिल्पी 20 जून तक अपनी कलाकृतियां माटीकला बोर्ड के जिलाधिकारी को जिला पंचायत सागर में जमा कराएं। प्रथम पुरस्कार 1 लाख, द्वितीय 50 हजार एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपए दिए जाएंगे।