पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साहब! पहली पत्नी के होने के बाद भी दामाद 18 अप्रैल को कर रहा दूसरा विवाह

साहब! पहली पत्नी के होने के बाद भी दामाद 18 अप्रैल को कर रहा दूसरा विवाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लड़की के पिता ने शादी रोकने एसपी से लगाई गुहार, की कार्रवाई की मांग

भास्कर संवाददाता | श्योपुर

पहली प|ी के होने के बाद भी उसका पति दूसरा विवाह कर रहा है, जो कि कानून के खिलाफ होने के साथ धर्म के भी विरूद्ध है। ऐसे में पहली प|ी का जीवन बर्बाद हो जाएगा। यह विवाह आने वाली अक्षय तृतीय 18 अप्रैल को होने जा रहा है।

राजस्थान के सवाई-माधौपुर जिले के खंडार निवासी जगदीश मीणा ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि, उसकी बेटी वंदना का विवाह 13 मई 2013 को तुलसेफ निवासी सुल्तान पुत्र बाबूलाल मीणा के साथ हुआ था। सम्मेलन में यह विवाह हुआ और उसका गोना किया गया। लेकिन अब सुल्तान उसकी बेटी को रखना नहीं चाह रहा और आने वाली अक्षय तृतीय 18 अप्रैल को दूसरी शादी जलालपुरा की प्रियंका पुत्री मांगीलाल रावत से कर रहा है। जबकि उसका पहली प|ी वंदना से तलाक भी नहीं हुआ है। ऐसे में यह विवाह कानून और धर्म दोनों में ही सही नहीं है। जगदीश ने कहा कि उसकी बेटी का जीवन ऐसे में बर्बाद हो जाएगा। एसपी ने जांच कराते हुए मामले में कार्रवाई का आश्वासन जगदीश को दिया।

खबरें और भी हैं...