पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजस्व प्रकरणों में तेजी लाकर श्रमिक पंजीयन कार्य की मॉनीटरिंग करें अधिकारी: कलेक्टर

राजस्व प्रकरणों में तेजी लाकर श्रमिक पंजीयन कार्य की मॉनीटरिंग करें अधिकारी: कलेक्टर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

भास्कर संवाददाता | श्योपुर

श्योपुर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने सोमवार को राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी राजस्व प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर निराकरण में तेजी लाई जाए। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व प्रकरणों में समय सीमा पर काम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि असंगठित श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में पंजीयन का कार्य नियमित होना चाहिए। इस कार्य की राजस्व अधिकारी मॉनीटरिंग भी करें। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ ऋषि गर्ग सहित एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार व नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...