पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्यूबवेल पर सरपंच का कब्जा ग्रामीण नदी से ला रहे पानी

ट्यूबवेल पर सरपंच का कब्जा ग्रामीण नदी से ला रहे पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव के लोगों ने कलेक्टर से की शिकायत

भास्कर संवाददाता | श्योपुर

अड़वाड़ पंचायत के सरपंच ने नलजल योजना की ट्यूबवेल से गांव में पानी सप्लाई करने के बजाय अपने खेत में लगवाकर कब्जा कर लिया। जिससे वर्तमान में खेती कर रहा है और प्याज की फसल में पानी दे रहा है। जबकि गांव के लोग पार्वती नदी से पानी लाने पर मजबूर हो रहे है। यह शिकायत अड़वाड़ पंचायत के ग्रामीणों ने कलेक्टर से की।

कलेक्टर सौरभ सुमन से की गई शिकायत में ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच पूनम बंसल कभी भी गांव नहीं आती और न ही ग्राम सभा में कभी आईं। ग्राम सभा के ठहराव-प्रस्तावों सहित अन्य बैठकों में भी इनके हस्ताक्षर तक नहीं है। जिसकी प्रति भी ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपी। ग्रामीणों ने शिकायत में आरोप लगाए कि पहले भी कई शिकायत की गई, पर सरपंच पति कांग्रेस का नेता और अधिकारियों से सांठ-गांठ कर शिकायतों में बच निकलता है। गांव के लोग उक्त सरपंच के कारण बेहद परेशान है।

नलजल योजना की ट्यूबवेल को अपने खेत में लगाकर कब्जा कर लिया और गांव के लोग अब नदी से पानी लाकर पीने को मजबूर हो रहे है। इसके अलावा सरकारी भूमि पर भी सरपंच पति ने कब्जा किया हुआ है। पूरी पंचायत में मनरेगा के काम भी मशीनों से कराए जा रहे है, जिनमें जमकर धांधली की जा रही है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

खबरें और भी हैं...