पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नशे की हालत में कोतवाली पहुंचे आदतन बदमाश ने हाथ की नसें काटीं, भेजा जेल

नशे की हालत में कोतवाली पहुंचे आदतन बदमाश ने हाथ की नसें काटीं, भेजा जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएमएचओ के घर हुई चोरी के मामले में संदेही से पुलिस ने की थी पूछताछ

फोटो-02, भास्कर संवाददाता | श्योपुर

नशे की हालत में सोमवार को एक आदतन अपराधी कोतवाली पहुंचा, जहां पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उसने हंगामा खड़ा कर दिया। जब पुलिसकर्मी उसे रोकने का प्रयास करने लगे तो आरोपी ने ब्लड निकालकर मरने तक की धमकी दे डाली और नशे की हालत में कोतवाली में ही अपने हाथ पर ब्लड से तीन-चार वार कर लिए, जिससे उसकी हाथ की नसंे कट गईं। जबकि दीवार में सिर मारकर खुद को जख्मी कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने उस पर 151 की कार्रवाई करते हुए जेल भेजा, लेकिन जेलर ने उसे जेल में लेने से ही इनकार कर दिया।

दरअसल सीएमएचओ डॉ. एनसी गुप्ता के घर में 12-13 अप्रैल की दरमियानी रात को चोरी हुई, जिसमें पुलिस ने केस कायम करते हुए जांच-पड़ताल शुरू की। चोरी का मामला होने की वजह से पुलिस ने संदेह के आधार पर कई अन्य चोरियों में शामिल अनवर पटरी को रविवार को कोतवाली बुलाया और उससे 3 घंटे तक पूछताछ की। जब पूछताछ में कोई नतीजा नहीं निकाला तो पुलिस ने उसे छोड़ दिया और फिर से मामले की पड़ताल शुरू कर दी। लेकिन इस पूछताछ से आरोपी अनवर पटरी पुलिस से इतना खफा हुआ कि उसने सोमवार को कोतवाली में आकर हंगामा खड़ा कर दिया। जहां पुलिस पर जबरन प्रताड़ना सहित अन्य आरोप लगाते हुए खुद को मारने की नीयत से ब्लड से हाथ पर वार कर दिए। जबकि अपना सिर दीवार में दे मारा। यह देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी हक्के-बक्के रह गए और उन्होंने तत्काल घटनाक्रम की सूचना कोतवाली टीआई को दी। जिसके बाद मरहम पट्‌टी के लिए आरोपी को अस्पताल भेजा गया। साथ ही आदतन अपराधी अनवर पटरी को पुलिस ने 151 में कार्रवाई करते हुए तहसीलदार वीरसिंह आवासीय के समक्ष पेश किया, तहसीलदार ने भी इसे जेल भेज दिया।

नशे में था बदमाश

चोरी के मामले में संदेही आरोपी से रविवार को पूछताछ की थी, जिसके बाद सोमवार को आरोपी कोतवाली में शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा और अपने हाथ पर ब्लड से वार करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जिसे 151 में जेल भेजा गया था, लेकिन जेलर ने उसे नशे में होने के कारण लेने से इनकार कर दिया। सुनील खेमरिया, टीआई, कोतवाली

खबरें और भी हैं...