पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामान लेने बाजार गई बहू को जेठ ने पीटा, केस दर्ज

सामान लेने बाजार गई बहू को जेठ ने पीटा, केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वीरपुर थाने के घूघस गांव की घटना

भास्कर संवाददाता | श्योपुर

वीरपुर तहसील के घूघस गांव में महिला को बाजार जाने से उसके जेठ ने घर से बाहर निकालकर पीट दिया। महिला गृहस्थी का सामान लेने के लिए अकेले बाजार गई थी, जो उसके जेठ को नगंवार गुजरा। महिला की शिकायत पर से पुलिस ने जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले के अनुसार घूघस गांव निवासी असरफी बाई (25) प|ी सोबरन जाटव रविवार की शाम को सामान लेने के लिए अकेले बाजार गई थी लेकिन सामान खरीदने और आने-जाने में उसे देरी हो गई। जिस पर वह रात 8 बजे अपने घर पहुंची। लेकिन महिला का बाजार जाना और देरी से आना उसके जेठ लक्ष्मण जाटव को नगंवार गुजरा। पहले तो लक्ष्मण ने उसे गालियां दी और जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे घर से बाहर निकालकर बीच सड़क पर लात-घूसों से पीट दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...