आज से 25 तक रोज तीन घंटे होगी बिजली कटौती
11 केवी फीडर पर किया जाएगा संधारण कार्य
भास्कर संवाददाता | श्योपुर
बिजली कंपनी 11 केवी फीडर पर संधारण कार्य के चलते 18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक तीन घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। संधारण सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। इस दौरान सप्लाई बंद रखी जाएगी।
बिजली कंपनी के उपमहाप्रबंधक ने बताया कि लाइनों के संधारण कार्य के तहत 11 केवी फीडर पर मेंटेनेंस शुरू किया जाएगा। 18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक सिटी फीडर प्रभावित होगा। क्षेत्र के तहत पशु अस्पताल से मोती टिकिया तक और 19 अप्रैल को किला फीडर प्रभावित क्षेत्र में पुराना बस स्टैंड से करबला रोड पर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सप्लाई बंद रखी जाएगी।
इसी प्रकार 20 अप्रैल को चंबल फीडर प्रभावित क्षेत्र से चंबल कॉलोनी से जाट छात्रावास, कॉलेज के पीछे नगदा रोड तक, 21 अप्रैल को पाली फीडर का प्रभावित क्षेत्र के तहत जय श्री पैलेस से मधुवन कॉलोनी, गांधीनगर, रेल्वे फाटक, कल्याणपुरम क्षेत्र प्रभावित होंगे।
वहीं 22 अप्रैल को कोट फीडर प्रभावित क्षेत्र में चुंगी नाके से ढेंगदा, जेल से पुलिस लाइन तक। 23 अप्रैल को मुक्तिनाद फीडर का प्रभावित क्षेत्र में पाली रोड पावर के पीछे नाटेकर स्कूल इस्लामपुरा क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
इसी तरह 24 अप्रैल को शिवनगर फीडर का प्रभावित क्षेत्र, जिसमें रेल्वे स्टेशन से शिवनगर बायपास तक और 25 अप्रैल को बड़ौदा रोड फीडर का प्रभावित क्षेत्र पाली रोड से ब्लॉक कॉलोनी, भोई मोहल्ला तक सप्लाई बंद रखी जाएगी। इस दौरान सप्लाई का समय जरूरत के आधार पर घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।