एटीएम काटकर चोरी करने वालों का नहीं लगा सुराग
एटीएम काटकर चोरी करने वालों का नहीं लगा सुराग
भास्कर संवाददाता | श्योपुर
जिले के कराहल कस्बे में 10-11 अप्रैल की दरम्यानी रात अज्ञात बदमाश एटीएम काटकर 7 लाख से अधिक का कैश लेकर गायब हैं। बदमाशों का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। इस घटना में एसडीओपी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। जिसमें चार थाना प्रभारियों को रखा गया है। इसके बाद भी टीम बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है।