पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मासूम के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में 3 दिन में चार्जशीट पेश

मासूम के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में 3 दिन में चार्जशीट पेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कराहल थाना क्षेत्र के कनारखेड़ा गांव में मासूम को उठाकर ले जाने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर कोर्ट में तीन दिन के भीतर चार्जशीट पेश कर दी है। पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह का कहना है कि इससे पहले श्योपुर में अभी तक पांच दिन के अंदर चार्जशीट पेश हुई थी। इस मामले में सारी कागजी कार्रवाई पूरी कर तीन दिन में चार्जशीट पेश की गई है। जिससे अपराधी के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई हो सके।

आरोपी वीरेन्द्र उर्फ खैरा आदिवासी (21) निवासी ग्राम कनारखेड़ा 7 साल की मासूम को 14 अप्रैल को उठा ले गया था। बच्ची को 20 रुपए का लालच देकर कमरे में ले जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। घबराकर बच्ची ने चिल्लाना शुरू किया। जिससे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कराहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी वीरेन्द्र के खिलाफ धारा 354 का मुकदमा दायर कर जांच पूरी की और तीन दिन के अंदर चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी। एसपी श्री सिंह का कहना है कि महिला अपराध की घटनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए यह कवायद की जा रही है।

खबरें और भी हैं...