कराहल के छात्र अजीत का भोपाल समरकैंप के लिए चयन
श्योपुर | मिडिल स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के लिए शिक्षण सत्र 2017-18 में गणित व विज्ञान विषय में जूनियर ओलिंपियाड का आयोजन रखा गया था। जूनियर ओलिंपियाड में जिले से उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भोपाल में होने जा रहे समर कैंप में बुलाया है। श्योपुर जिले से शासकीय माध्यमिक स्कूल कराहल के छात्र अजीत पुत्र सुरेश का चयन गणित विषय में समर कैंप के लिए हुआ है। गणित समरकैंप 27 अप्रैल से प्रारंभ होकर 1 मई तक आयोजित होगा। समर कैंप का उद्देश्य गणित व विज्ञान विषय में रुचि जागृत करना, अवधारणाओं की स्पष्टता, प्रतियोगी परीक्षाओं की पूर्व तैयारी व प्रतिभाओं का चिह्नांकन करना है। ताकि बच्चों को सीखने के अवसर प्राप्त हो सकें।