पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फिल्म व क्विज से 45 घंटे में सिखाए जाएंगे 45 पाठ

फिल्म व क्विज से 45 घंटे में सिखाए जाएंगे 45 पाठ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले की 1236 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर बच्चों को सिखाएंगी नए तरीके

भास्कर संवाददाता | श्योपुर

जिले की करीब 1 हजार 236 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अब नई जानकारियों और नवाचारों से लैस हो सकेंगी। ताकि वह बच्चों को भी नई सूचनाओं और मनोरंजन के नए तरीकों से प्रारंभिक शिक्षा दे सकें। इसके लिए सरकार अब इन कार्यकर्ताओं को जल्द ही जर्मनी की एक संस्था के जरिए ऑन लाइन प्रशिक्षण दिलाएगी।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रतन सिंह गुंडिया ने बताया कि राज्य सरकार ने जिला सहित पूरे प्रदेश की 1 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नवाचार से लैस करने के लिए जर्मनी की जानी मानी अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण संस्था जीआईजेड के सहयोग से ऑनलाइन पाठ्यक्रम चालू किया है। इसके तहत आंगनबाड़ी शिक्षा नाम से एक वर्चुअल लर्निंग प्लेटफार्म तैयार किया गया है, जिसमें प्रदेश की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पर्यवेक्षक एक साथ मौजूद रहकर लर्निंग व शेयरिंग कर पाएंगी।

ऑनलाइन प्रशिक्षण को 7 माड्यूल व 45 चैप्टर में बांटा गया है। इस कोर्स की अवधि 45 घंटे है। इसे करने के बाद कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों को ऑनलाइन सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...