पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जाटखेड़ा मंदिर पर भागवत कथा के लिए आज निकलेगी भव्य कलशयात्रा

जाटखेड़ा मंदिर पर भागवत कथा के लिए आज निकलेगी भव्य कलशयात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्योपुर | शहर के जाटखेड़ा हनुमान मंदिर पर श्रीमद भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ होने जा रहा है। पंडित सत्यनारायण शास्त्री के श्रीमुख से 29 मई तक चलने वाली इस भागवत कथा के आयोजन के लिए व्यापक तैयारी की गई है। तय कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार सुबह 8 बजे जाटखेड़ा माता मंदिर से कलश शोभायात्रा बैंडबाजे के साथ शुरू होगी। जो मेन रोड से होकर कथास्थल जाटखेड़ा हनुमान मंदिर पहुंचेगी। आयोजक गोवर्धन मीणा ओमप्रकाश मीणा एवं जगमोहन मीणा ने बताया कि कथा का समय प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 5 बजे निर्धारित किया है।

खबरें और भी हैं...