पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विजयपुर में रोजगार पंजीयन शिविर 25 काे

विजयपुर में रोजगार पंजीयन शिविर 25 काे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विजयपुर | जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र व जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 25 से 31 मई तक ब्लॉक स्तर पर कौशल व रोजगार एवं स्वरोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिपं सीईओ ऋ षि गर्ग ने बताया कि स्वरोजगार एवं कौशल एवं रोजगार पंजीयन शिविर में विभिन्न शिक्षण संस्थाएं, स्वरोजगार विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इच्छुक प्रतिभागी शिविरों के लिए पंजीयन करा सकते हैं। कक्षा 5वीं से लेकर स्नातक तक बेरोजगार युवाओं काे शैक्षणिक प्रमाण-पत्र के साथ रोजगार मेले में पहुंचने के लिए कहा गया है। विजयपुर में ब्लॉक स्तरीय रोजगार पंजीयन शिविर 25 मई को आजीविका भवन में लगेगा। इसके बाद जनपद पंचायत कराहल के कौशल विकास केंद्र पर 28 मई को शिविर का आयोजन किया जाएगा। जबकि श्योपुर के निषादराज भवन में 31 मई को शिविर में पंजीयन किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...