मृत्युदर घटाने के लिए हर 3 माह में पशुओंं की जांच कर दवा मुफ्त देगा विभाग
श्योपुर| भेड़-बकरियों की मृत्युदर में कमी लाने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग ने कई योजना चलाई है। पशुपालकों को इन योजना का लाभ उठाना चाहिए। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने पशुपालकों को बताया कि पंजीकृत बकरी एवं भेड़ पालकों को पशुओं की जांच एवं दवाइयां निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। इसमें भेड़-बकरी को 3 माह के अंतराल पर कृमिनाशक दवा खिलाई जाएगी। उनके वजन के मुताबिक मिनरल मिक्चर भी दिए जाएंगे। समय-समय पर रेंडम के जरिए भेड़-बकरियों का वजन लिया जाएगा। जिससे यह ज्ञात हो सकेगा कि उनकी उत्पादकता में कितनी वृद्धि हुई है और मृत्युदर में कितनी कमी आ सकी है।