विजयपुर के गोहटा गांव में नदी में पर नहाने गए युवक की गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। जबकि देहात थाना क्षेत्र के जाटखेड़ा में तार खींचते समय एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों थाना पुलिस ने अचानक हुई इन मौतों पर मर्ग दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार गोहटा निवासी गणेश (55) पुत्र बृजकिशोर वैश्य गांव की क्वारी नदी के कुआं घाट पर नहाने गए हुए थे। जहां जब वह नहाने के लिए नदी में उतरते तो पानी अधिक होने के चलते वह उसमें डूब गए, जिनके शव को दोपहर बाद निकाला जा सका। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद पीएम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जबकि मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं देहात थाना क्षेत्र के जाटखेड़ा के पास बोरवेल मशीन पर काम करने वाले मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सिंगरोली जिले के गिरदारी गांव निवासी शिवराज (26) पुत्र बैजनाथ बैगा आदिवासी बोरवेल मशीन पर काम रहा था। जब उसने काम के दौरान ट्यूबवेल को बंद करने के लिए तार खींचे तो उसे तार में फॉल्ट होने के कारण करंट लग गया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।